हाथरस की बेटी मनीषा वाल्मीकि कांड से आक्रोषित वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकाल जताया आक्रोश
मनीष शर्मा-गोवर्धन
गोवर्धन : हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ हुये जघन्य घटनाक्रम उपरांत उसकी मृत्यु से आक्रोषित दलित वाल्मीकि समाज ने पूरे कस्वा मै कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश प्रकट किया।
गुरूवार शाम वाल्मीकि बगीची से शुरू हुये कैंडल मार्च आक्रोष जुलूस मै गोवर्धन व आस पास के वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होकर प्रदेश सरकार व प्रशासन के विरूद्ध नारेवाजी करते हुये चल रहे थे।
मनीषा वाल्मीकि हत्याकांड के चलते युवा व वुजुर्गो सहित पूरे समाज मै आक्रोष नजर आ रहा था।
वाल्मीकि समाज के लोगो की मांग थी कि सभी आरोपियो को पकड कर फांसी की सजा दे देनी चाहिये जिससे मृतक को इंसाफ मिल सके।
वाल्मीकि समाज के पूर्व अध्यक्ष छीतर सिंह , बृज पाल , सिंह, मनोज वाल्मीकि , बाबू लाल उर्फ गुप्पा ठेकेदार, शशी वाल्मीकि , उदय सिंह सहित समाज के सैकडो युवा वुजुर्ग मार्च मै साथ रहे।