April 20, 2024

खाकी का इससे ज्यादा संवेदनहीन चेहरा नहीं

1 min read

——————————————–
– रजवाह में बहकर आ रहे एक महिला के शव को दो थानों की पुलिस ने और आगे बहाया

— सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
——————————————–

 

पवन शर्मा उर्फ पवन भट्ट

मथुरा।बरसाना गांव सांखी के सहार रजवाह में मिले एक महिला के शव को लेकर दो थानों की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है।

बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी एक महिला के रजवाह में तैरते शव को डंडो के सहारे आगे की ओर बहा रहे हैं। यह वीडियो कोसी का बताया जा रहा है। हद तो तब हो गयी ,जब कोसी से बहाये शव के साथ बीच मे पड़ने वाले छाता थाना की पुलिस ने भी वही सलूक किया, जो कोसी पुलिस ने किया था। ड्यूटी से इतर किसी की आंखों में इंसानियत और संवेदनाओं का ज्वार उठता नहीं दिखा, लगा कि केवल पैसों के लिए खाकी अपनी ड्यूटी बजा रही है।

पर सब समान नहीं। जब वह शव बहते हुए बरसाना थाने के गांव सांखी में पहुंचा तो बरसाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए
भिजवाया। शव की शिनाख्त के लिए भी पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)